NTPC फ्लाइ एश इलाके में फा’यरिंग, कुख्यात राहुल सिंह का उछला नाम…

NTPC फ्लाइ एश इलाके में फा’यरिंग, कुख्यात राहुल सिंह का उछला नाम…

झारखंड(JHARKHAND): चतरा जिले के टंडवा में बीती शाम दहशत का माहौल तब बन गया जब NTPC फ्लाई एश लोडिंग क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। तीन नकाबपोश बदमाश एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और आते ही दो हाइवा ट्रकों को निशाना बनाया। गोलीबारी में एक हाइवा के केबिन पर गोलियां लगीं, लेकिन चालक चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया।

फायरिंग के बाद अपराधियों ने घटनास्थल पर अमन साहू गैंग के नाम से एक पर्चा छोड़ दिया। इस पर्चे में साफ चेतावनी दी गई है कि बिना “मैनेजमेंट” से समझौता किए काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुट गई है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *