धनबाद एयरपोर्ट को लेकर विशेष समिति से मिली “मिशन एयरपोर्ट धनबाद” की टीम, सौंपा ज्ञापन…

धनबाद एयरपोर्ट को लेकर विशेष समिति से मिली “मिशन एयरपोर्ट धनबाद” की टीम, सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(DHANBAD):आज निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार “मिशन एयरपोर्ट धनबाद” समूह की टीम ने झारखंड विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति) से मुलाकात कर धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा और विस्तार से चर्चा की। समिति के सभापति श्री मथुरा प्रसाद महतो की अध्यक्षता में यह संवाद संपन्न हुआ।

टीम का नेतृत्व सोमनाथ पूर्ती और पूजा रत्नाकर ने किया। सभी सम्मानित विधायकों ने प्रस्तावित एयरपोर्ट की आवश्यकता को गंभीरता से सुना और अपनी राय दी।

प्रमुख बिंदु: जमीन अधिग्रहण पर हुई चर्चा

मुलाकात के दौरान तीन संभावित स्थानों पर एयरपोर्ट निर्माण को लेकर जमीन की उपलब्धता पर विशेष चर्चा हुई:

  1. बलियापुर:
    पूर्व में प्रस्तावित इस स्थल पर एयरपोर्ट को लेकर श्री चंद्रदेव महतो ने जोरदार समर्थन व्यक्त किया।
  2. निरसा:
    यहां जमीन अधिग्रहण की संभावना पर चर्चा के दौरान श्री अरूप चटर्जी ने स्पष्ट कहा – “मैं इसके लिए पूरी तरह तैयार हूं।”
  3. तोपचांची (पारसनाथ के निकट):
    इस स्थान को भी वैकल्पिक रूप से चिन्हित किया गया।

सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से यह स्वीकार किया कि धनबाद जैसे औद्योगिक और शैक्षणिक जिले के लिए एयरपोर्ट का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। सभी ने समर्थन देने का आश्वासन दिया।

विधायकों द्वारा दिए गए सुझाव एवं मार्गदर्शन:

  1. ज्ञापन की प्रति झारखंड के हर विधायक को डाक और ईमेल के माध्यम से भेजी जाए, ताकि व्यापक समर्थन मिल सके।
  2. जनप्रतिनिधि एवं बाहर से आए अधिकारियों को मिशन एयरपोर्ट का मांग पत्र अवश्य सौंपा जाए।
  3. धनबाद में एक संगोष्ठी आयोजित की जाए, जिसमें जिले के प्रमुख संस्थानों एवं पीएसयू जैसे:
    • IIT (ISM), SNMMCH, DVC, BCCL, CIMFR, बैंक प्रतिनिधि,
      और
    • सभी सांसद/विधायक/स्थानीय जनप्रतिनिधि
      को आमंत्रित किया जाए। इस संगोष्ठी का एकमात्र उद्देश्य “धनबाद में एयरपोर्ट की आवश्यकता” पर केंद्रित हो।
  4. लगातार संवाद और संपर्क को ही लक्ष्य की प्राप्ति का माध्यम बताया गया। भविष्य में और भी विधायकों से मिलना ज़रूरी है।

मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने समिति के सभी सदस्यों को गहन चर्चा और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर टीम के अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित थे:
अनिल कुमार जैन, मिलन सिंह, विकास चौधरी, सोमनाथ पूर्ती, पूजा रत्नाकर, संतोष विकराल, संघर्ष सिन्हा, सुजीत कुमार वर्मा, योगेश सिंह आदि।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *