पाथरडीह(DHANBAD): झरिया सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित सुदामडीह थाना क्षेत्र के डीनोबलि मोड़ के समीप एक ५०वर्षीय अधेड़ की जान ज्यादा शराब के सेवन करने से चली गई।
वहीं प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया की लगभग १०बजे से शराब के नशे में इधर उधर चक्कर लगा रहा था और सड़क पर बार बार गिर रहा था।इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर सुदामडीह पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ले शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जाता है की मृतक अशोक वर्मा बलियापुर थाना क्षेत्र स्थित कुसमाटांड़ निवासी है।जो डिगवाडीह के किसी एक होटल में काम किया करता था।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

