अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चिरकुंडा शाखा की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन चिरकुंडा शाखा की ओर से भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन…

डांडिया की धुन पर खूब झूमि महिलाए।

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में शाखा द्वारा पहली बार किया गया आयोजन।

धनबाद(NIRSA):अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड प्रदेश सृजन शाखा चिरकुंडा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में सृजन शाखा चिरकुंडा अग्रसेन भवन में डांडिया नाइट का आयोजन किया जिसमें कुल 200 महिलाओ ने हिस्सा लिया ।

डांडिया नाइट की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई जिसमें छोटी बच्चियों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत किया। सृजन शाखा की सभी सदस्यों ने अपनी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर डांडिया नाइट में चार चांद लगा दिए।शाखा के अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने बताया कि खुशी की बात यह है कि चिरकुंडा में डांडिया नाइट का सर्वप्रथम कार्यक्रम है जो चिरकुंडा सृजन शाखा की तरफ से आयोजित किया गया है। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली हैं 22 सितम्बर से शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो रही हैं और मां दुर्गा को खुश करने के लिए डांडिया का आयोजन किया गया हैं और हर वर्ष भव्य आयोजन किया जाएगा .

इस मौके पर सृजन शाखा की अंशु तुलस्यान, कोनिका अग्रवाल ,निशा अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल एकता अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, सीमा खरकिया, सोनी खरकिया, आकांक्षा खरकिया, पूनम अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, लवली अग्रवाल,रिकी गाड़ियां एव ममता अग्रवाल सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *