सेवा पखवाड़ा: एक पेड़ माँ के नाम..वृक्षारोपण कार्यक्रम सिंदरी में किया गया…

सेवा पखवाड़ा: एक पेड़ माँ के नाम..वृक्षारोपण कार्यक्रम सिंदरी में किया गया…

धनबाद(SINDRI):प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नगर निगम धनबाद ने जय हिंद मोड़, सिंदरी स्थित बिरसा पार्क में “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम में सभी वृक्ष भाजपा नेता उचित महतो जी द्वारा उपलब्ध कराए गए। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हुए नगर निगम आयुक्त रविराज शर्मा, सहायक नगर आयुक्त विकास चंद्रा, कार्यपालक पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पूर्व पार्षद एवं भाजपा महानगर की जिला मंत्री प्रियंका देवी, पूर्व पार्षद साहब राम हेंब्रम, भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री मनोज मिश्रा, सिंदरी मंडल अध्यक्ष अरविंद पाठक वार्ड सुपरवाइजर सत्येंद्र मरांडी। स्थानीय कर्मचारी, कार्यकर्ता और आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

संदेश में लोगों ने कहा वृक्ष जीवनदायिनी हैं। आइए हम सब एक पौधा माँ के नाम लगाएँ और हरियाली से अपने भविष्य को सुरक्षित करें।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *