Amnesty Scheme आवास धारकों ने यूनिट इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन…

Amnesty Scheme आवास धारकों ने यूनिट इंचार्ज को सौंपा ज्ञापन…

धनबाद(SINDRI): एफसीआई लिमिटेड, सिंदरी में Amnesty Scheme के तहत आवंटित आवासों के सभी लीजधारकों ने संगठन के यूनिट इंचार्ज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आवासों पर वार्षिक 5% किराया वृद्धि रोकने, किराया भुगतान को मासिक व्यवस्था में लाने और आवासीय अधिकारों में स्थायित्व देने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री (ग्रामीण) मनोज मिश्रा, अभय सिंह, मिथिलेश मिश्रा, बक्सर मिश्रा,शिव शंकर प्रसाद, रतन अग्रवाल, चंद्रमा ठाकुर, ध्रुव नारायण मिश्रा, लाल कांत झा , जीतन मंडल, रंजीत सहित अनेकों लीजधारक शामिल थे।

लीजधारकों ने कहा कि यह कदम आर्थिक बोझ कम करने और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। यूनिट इंचार्ज इस ज्ञापन को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र कार्रवाई के लिए अग्रसर होंगे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *