जिला बीजेपी का प्रदर्शनी, बस स्टैंड पर लगा प्रदर्शनी, पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के लिए जन्मदिवस पखवाड़ा मनाया….

जिला बीजेपी का प्रदर्शनी, बस स्टैंड पर लगा प्रदर्शनी, पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के लिए जन्मदिवस पखवाड़ा मनाया….

जामताड़ा(JAMTARA):प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजनों की श्रृंखला चला रही है। इसी क्रम में जामताड़ा बस स्टैंड परिसर में मोदी जी के जीवन और उनके कार्यकाल से जुड़ी विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अरविंद दास और रामानंद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि “हमारा उद्देश्य इस प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को यह बताना है कि किस प्रकार एक साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर पहुंच सकता है। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव और उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां दिखाई गई हैं।”

भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनीष दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर और पौधारोपण जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में मोदी जी द्वारा आत्मनिर्भर भारत, आतंकवाद के खिलाफ अभियान और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को भी इस प्रदर्शनी में दर्शाया गया है।

कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र राउत ने कहा कि प्रदर्शनी के जरिए आम जनता को मोदी जी के कार्यों और आत्मनिर्भर भारत, आतंकवाद के खात्मे तथा राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक कदमों से अवगत कराया गया। वहीं कार्यक्रम प्रभारी मोहन शर्मा ने बताया कि सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य था कि यात्री और आम लोग मोदी जी के विकसित भारत के सपनों को करीब से समझ सकें।

भाजपा नेता सुनील हांसदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के स्वर्णिम कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। धारा 370 का हटना, राम मंदिर निर्माण और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम ऐसे कार्य हैं, जिनसे भारत की छवि विश्व में और मजबूत हुई है।

इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री कमलेश मंडल, जिला महामंत्री मितेश शाह, भाजपा नेता विनोद मंडल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे, जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, जिला मंत्री राजेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, प्रदीप राउत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह, रथु दास, नरेश बर्मन, चंदन राउत, नागेश्वर मंडल, सुधीर सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थि मंत्री

यह प्रदर्शनी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी बनी, जिसने आम जनता को प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों से रूबरू कराया।

NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *