होलसेल दुकान में लगी आग…

होलसेल दुकान में लगी आग…

धनबाद(DHANBAD): आज सुबह में धनबाद के राँगाटांड होलसेल मार्केट में शांति टावर में संचालित श्याम पूजा भंडार में आग लग गई. आग लगने के कारण अफरा तफरी का माहौल रहा. तत्काल स्थानीय दुकानदार आग बुझाने के प्रयास में जूट गए. साथ ही लोगों ने सहयोग करते हुए संचालक के साथ मिलकर पूजा सामग्रीयो को दुकान से बाहर निकालने में भी जुटे रहे. पूरा शांति टावर धुआँ धुआँ रहा.पूजा सामग्री की होलसेल दुकान होने से बड़े पैमाने पर सामग्री रखी हुईं थी.इधर दमकल विभाग को सुचना दी गई. एक एक करके दमकल विभाग की तीन गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौक़े पर पहुंची, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. स्थानीय दुकानदारों ने शॉट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं.मंटू नामक व्यक्ति दुकान के संचालक है. आग से हुए नुकसान का आकलन अभी नहीं हो सका है.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *