विस की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने किया स्थल निरीक्षण…

विस की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने किया स्थल निरीक्षण…

धनबाद(DHANBAD): विधानसभा की विशेष प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की विशेष समिति ने आज कोयला खनन से जुड़ी एक आउटसोर्सिंग कंपनी पर‌ अतिक्रमण और रैयती भूमि पर ओवरबर्डन (ओबी) डंप करने के आरोप की जांच के लिए समिति के अध्यक्ष सह विधायक टुंडी मथुरा महतो, विधायक निरसा अरूप चटर्जी, विधायक धनबाद राज सिन्हा, माननीय विधायक सिंदरी चंद्रदेव महतो, विधायक तोरपा सुदीप गुड़िया, विधायक चंदनक्यारी उमाकांत रजक, विधायक बोरियो धनंजय सोरेन की उपस्थिति में बीसीसीएल के एरिया 10 का निरीक्षण किया। इस दौरान समिति ने ओबी डंप के ऊपर के भाग का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में समिति ने क्षेत्रीय समस्याओं को समझा एवं उसके समाधान के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद समिति के अध्यक्ष ने कहा कि यह निरीक्षण खनन कंपनियों द्वारा भूमि उपयोग से जुड़े मामलों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य रैयतों की समस्या का समाधान करना है। शनिवार को रैयतों को अपने कागजातों के साथ सर्किट हाउस में बैठक के लिए बुलाया है। इसमें बीसीसीएल के सीएमडी भी शामिल रहेंगे।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *