
रांची(RANCHI): पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर लगातार मानव सेवा का काम किया जा रहा है. रांची के नामकुम में इस अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत झारखण्ड राज्य कर्मचारी बीमा निगम अस्पताल, नामकुम मे सैकड़ो मरीजों के बीच ब्रेड और फल बांटा गया.

जिस की अगुवाई नरेन्द्र मोदी विचार मंच के सह संयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल बड़ाइक ने किया.
मरीजों को बताया गया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र मे केंद्र सरकार के प्रयास से ही इतना सुन्दर अस्पताल के भवन का निर्माण हो सका है.आने वाले दिनों मे और भी ज़्यादा सुविधा देने का प्रयास केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा किया जाना है.
अस्पताल मे भर्ती मरीजों ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना की, साथ ही अस्पताल को साफ बनाये रखने के सम्बन्ध मे मनोज सिंह ने बताया कि अपने आस पास के वातावरण को साफ -सुथरा रखना हरेक नागरिक का कर्तव्य है.स्वक्षता से बीमारी को कम किया जा सकता है”.
प्रभुदयाल बड़ाइक ने कहा कि मोदीजी स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है.70 वर्ष के ऊपर आयु के मरीजों के लिए विशेष योजना लागु किया गया है.
इस अभियान मे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद,लोवडीह मंडल भाजपा के अध्यक्ष नवीन सोनी.दिनेश चंद्र वर्मा, बी पासवान,चन्दन बास्के, देवराज पासवान, विश्वाजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनंत सिंह,अनिल सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.
NEWS ANP के लिए शिवपूजन सिंह कि रिपोर्ट

