जामताड़ा(JAMTADA):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद (भा.प्र.से.) ने शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। दरबार में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं।
जनता दरबार में मईया सम्मान योजना, वृद्धा एवं विधवा पेंशन, आवास, आंगनबाड़ी नियुक्ति, आपदा राहत, जमीन विवाद, धान अधिप्राप्ति की किस्त, सड़क मरम्मत, आधार व बैंक संबंधी त्रुटि, दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न मुद्दों पर सुनवाई हुई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे पहले प्रखंड स्तर पर हर सोमवार और गुरुवार आयोजित जनता दरबार में अपनी समस्याएं रखें। समाधान न होने पर जिला स्तरीय दरबार में आवेदन प्रस्तुत करें।
गौरतलब है कि जिला स्तर पर प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक जनता दरबार आयोजित किया जाता है।
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

