धनबाद(DHANBAD):ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स और प्रभातम ग्रांड मॉल, धनबाद के तत्वाधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहाँ सजास ब्लड सेंटर ने कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभातम मॉल के प्रबंधक संजय नायक, समाजसेवी संतनु चंद्रा उर्फ बबलू पासवान, किन्नर समाज के प्रदेश सचिव सवेता किन्नर, ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, आर लांच के पवन यादव, कोरोमा के प्रबंधक विक्रम कुमार, समाजसेवी बॉबी पांडे, प्रकाश कुमार ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए धन्यवाद कर रक्तदान शिविर शुरुवात किया।
जहाँ रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर, पंख एक नई दिशा के अध्यक्ष पिंकी गुप्ता, मुस्कान एक प्रयास के ललिता चोहान, जनाधिकार मंच के सौरभ सिंह, हिंदू जनजागृति मंच के अध्यक्ष अमन झा, मालती कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।
जहाँ मौके पर ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, केंद्रीय सचिव रोहित मंडल, केंद्रीय सदस्य अमित कुमार रवानी, बबलू पासवान, अनिकेत मंडल, राहुल मंडल, सचिन मंडल, चिरंजित मंडल, अनीश मंडल, साजस ब्लड बैंक के मेडिकल सुदीप पांडे, मनजीत कुमार, लीना जी एवं अन्य मौजूद थे।
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स टीम के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने कहा कि रक्त के जरूरत मंद का ख्याल रखते हुए धनबाद के सभी ब्लड बैंको को हर साल एक-एक रक्तदान शिविर दूँगा ताकि जरूरत पर धनबाद के सभी ब्लड बैंको से रक्त उपलब्ध कराया जा सके और हमारे द्वारा रक्तदान की मुहिम रक्तदाताओं को जागरूक कर रक्तदान समाज के लिए निरंतर होते रहें।
जान बचाने की मुहिम जारी रहेगा- गौतम कुमार मंडल, ह्यूमैनिटी ।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

