“धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के प्रयास सराहनीय – विधायक शत्रुघ्न महतो”….

“धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण के प्रयास सराहनीय – विधायक शत्रुघ्न महतो”….

मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह से मुलाकात में विधायक ने दिया समर्थन, कहा – धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा रहूंगा तत्पर

धनबाद(DHANBAD):धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर चल रहे जन अभियान “मिशन एयरपोर्ट धनबाद” को शुक्रवार को एक और बड़ी सफलता मिली, जब बाघमारा के लोकप्रिय विधायक श्री शत्रुघ्न महतो से इस अभियान की टीम ने शिष्टाचार मुलाकात की।

विधायक महतो ने न सिर्फ टीम का सदैव समर्थन करने का भरोसा दिलाया, बल्कि कहा कि:

“मैं और मेरा परिवार धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह ने जिस समर्पण और निष्ठा से यह अभियान चलाया है, वह सराहनीय है। यदि विधानसभा सत्र में सभी का सहयोग मिला, तो मैं यह प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का प्रयास करूंगा। धनबाद के लिए एयरपोर्ट अब ज़रूरत बन चुका है।”

कार्यक्रम में गूंजा – “हम बनेंगे धनबाद के जांबाज़!”

मुलाकात के दौरान मिशन एयरपोर्ट धनबाद समूह की ओर से:

  • मनोज गुप्ता – अध्यक्ष, कतरास पचगढ़ी चैंबर
  • अनिल कुमार जैन – सचिव
  • शिव पूजन शर्मा
  • आलोक चटर्जी
  • अनूप साव, संतोष साव, दीपराज, शुभम आदि उपस्थित थे।

टीम ने विधायक महोदय से एयरपोर्ट को लेकर जनता की अपेक्षाओं और ज़मीनी स्थिति की जानकारी साझा की। इस दौरान अनिल कुमार जैन ने कहा:

“हम सबका सपना है – धनबाद का अपना एयरपोर्ट हो। मिशन एयरपोर्ट धनबाद न सिर्फ एक मुहिम है, बल्कि यह शहर के गौरव का प्रतीक बनेगा।“

वहीं उपस्थित लोगों ने “हम बनेंगे धनबाद के जांबाज़” का गूंजता जयघोष किया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।

धनबाद के जांबाज़ कार्यक्रम की सराहना

विधायक श्री शत्रुघ्न महतो ने मिशन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा:

“यह टीम एक कठिन कार्य को मूर्त रूप देने में जुटी है। जिस तरह ‘धनबाद के जांबाज़’ कार्यक्रम की परिकल्पना की गई है, वह काबिल-ए-तारीफ है। मैं इस सोच से प्रभावित हूं और पूरी सहभागिता निभाऊंगा।”

अंत में शिव पूजन शर्मा ने विधायक महोदय द्वारा दिए गए समय और सम्मान के लिए आभार जताया, जबकि आलोक चटर्जी ने मिशन की आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *