सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बोकारो एवं गोड्डा में इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न…

सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज बोकारो एवं गोड्डा में इंडक्शन कार्यक्रम संपन्न…

बोकारो(BOKARO):सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (GEC) बोकारो और GEC गोड्डा में इंडक्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीआईटी सिंदरी के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के संयोजक डॉ. राहुल कुमार तथा गणित विभागाध्यक्ष डॉ. चंद्रेश्वर ठाकुर ने नवप्रवेशित छात्रों को संबोधित किया।

अपने प्रेरणादायी संबोधन में डॉ. कुमार ने कहा कि इंजीनियरिंग के चार वर्षों का सही उपयोग छात्रों को न केवल “बेहतरीन इंजीनियर” बल्कि “अच्छा इंसान” भी बना सकता है। उन्होंने समझाया कि “इंजीनियरिंग का अर्थ है बुनियादी सिद्धांतों की गहरी समझ और वास्तविक जीवन की समस्याओं का समाधान।”
छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा – “सपने वो नहीं जो नींद में आते हैं, सपने वो हैं जो हमें जागृत रखते हैं।” साथ ही यह भी जोड़ा – “कड़ी मेहनत और सही दिशा का संगम ही सफलता की असली चाबी है।”

इसी क्रम में डॉ. चंद्रेश्वर ठाकुर ने छात्रों को तकनीकी शिक्षा में सफल होने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि “गणित और इंजीनियरिंग आपस में गहराई से जुड़े हुए हैं। गणित वह कुंजी है जिससे इंजीनियरिंग में खोज और विकास के नए रास्ते खुलते हैं।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि गणित का उपयोग इंजीनियरिंग की विभिन्न शाखाओं में समस्याओं के समाधान, मॉडल निर्माण, संरचना और डिज़ाइन आदि में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कुमार ने छात्रों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले नवाचार कार्यक्रमों जैसे आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता, हैकाथॉन, इनोवाथॉन और बूटकैंप आदि की जानकारी दी गई और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर GEC बोकारो के निदेशक डॉ. उपेंद्र प्रसाद तथा GEC गोड्डा के निदेशक डॉ. एम. जी. तियारी भी उपस्थित रहे। दोनों निदेशकों ने छात्रों को अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इंडक्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सकारात्मक सोच, नवाचार की भावना और जिम्मेदारी के साथ अपने शैक्षणिक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करना रहा।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *