बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनका पाकिस्तान में हुआ जन्म, भारत में मचाया तहलका…

बॉलीवुड के वो स्टार्स जिनका पाकिस्तान में हुआ जन्म, भारत में मचाया तहलका…

मुंबई(MUMBAI):आज हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने वाले हैं जिनका जन्म पाकिस्तान (Pakistan) में हुआ, लेकिन जब भारत आए तो उन्होंने फिल्मों में अपना खूब कमाल दिखाया है।

बॉलीवुड एक्टर्स

बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स थे और हैं जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ था। हालांकि जब वे भारत शिफ्ट हुए और फिल्मों में काम किया तो लोगों का खूब दिल जीता है।

राज कपूर:बॉलीवुड के शोमैन से पॉपुलर राज कपूर का जन्म सृष्टि नाथ कपूर के रूप में 14 दिसंबर 1924 को कपूर हवेली में हुआ था, जो ब्रिटिश भारत के पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार मोहल्ले में उनके दादा का निवास था। उनके पैरेंट्स पृथ्वीराज कपूर और रामसरणी देवी कपूर थे।

सुनील दत्त :सुनील दत्त का जन्म पाकिस्तान में हुआ था। वह ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रांत के झेलम जिले के नक्का खुर्द से थे। उनका जन्म के समय का नाम बलराज दत्त था।
दिलीप कुमार

दिलीप कुमार: बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग के रूप में मशहूर दिलीप कुमार का जन्म 1922 में पेशावर में मोहम्मद यूसुफ खान के रूप में हुआ था। उन्हें भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया गया था।

अमरीश पुरी: अमरीश पुरी बॉलीवुड के पॉपुलर विलेन में से एक थे। अमरीश का जन्म नवांशहर, पंजाब (अब पाकिस्तान में) में एक पंजाबी हिंदू परिवार में लाला निहाल चंद और वेद कौर के घर हुआ था।

सुरेश ओबेरॉय: सुरेश ओबेरॉय का जन्म 17 दिसंबर 1946 को क्वेटा, तत्कालीन ब्रिटिश राज के बलूचिस्तान प्रांत (वर्तमान में बलूचिस्तान, पाकिस्तान) में आनंद सरूप ओबेरॉय और करतार देवी के घर हुआ था। पार्टिशन के बाद उनका परिवार 4 भाइयोंऔर बहनों के साथ इंडिया शिफ्ट हो गया था और हैदराबाद रहने लगे थे।

शेखर कपूर: फिल्ममेकर शेखर कपूर का जन्म पाकिस्तान, लाहौर में हुआ था। उनकी पॉपुलर फिल्मों में से एक हैं मिस्टर इंडिया, मासूम और बैंडिट क्वीन।
गुलजार

राइटर गुलजार का जन्म ब्रिटिश भारत के झेलम जिले के दीना में एक सिख परिवार में संपूर्ण सिंह कालरा, माखन सिंह कालरा और सुजान कौर के घर हुआ था।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *