रांची(RANCHI) :नामकुम के मशहूर RDS पब्लिक स्कूल के अंदर और बाहर स्वछता अभियान चलाया गया. पीएम नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वछता अभियान चला.जिसका नेतृत्व नरेन्द्र मोदी विचार मंच के सह संयोजक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज कुमार सिंह ने किया.
स्वक्षता अभियान के तहत स्कूल और उसके आस पास की गंदगी को साफ किया गया. कूड़े -कचड़े को इकठा कर उसे फेका गया.जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी निभायी.
इस स्वक्षता अभियान के सम्बन्ध मे मनोज सिंह ने बताया कि ” अपने आस पास के वातावरण को साफ रखना हर नागरिक का कर्तव्य है,क्योकि स्वच्छ तन से मन भी सस्वच्छ होता है. जिंदगी में साफ -सफाई का बहुत महत्व है. इसे दरकिनार नहीं किया जा सकता.इसके बिना जीवन अधूरा है “
इस स्वछता अभियान मे अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद, दिनेश चंद्र वर्मा, बी पासवान,चन्दन बास्के, देवराज पासवान, विश्वाजीत कुमार, अरुण प्रसाद, मंगल बैठा, अनंत सिंह, आशा देवी, मो हासिम, सहित दर्जनों लोग शामिल हुए.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

