रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई…

रेलवे में बिना परीक्षा सीधी भर्ती, 10वीं पास भी करें अप्लाई…

उत्तर मध्य रेलवे (RRC NCR) ने अप्रेंटिस के 1763 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 सितंबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक RRC की आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता
आवेदकों को 16 सितंबर 2025 तक निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। इसके तहत उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (मैट्रिक/SSC) पास होना चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एनसीवीटी/एससीवीटी से संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।

आयु सीमा और छूट
अप्रेंटिस पदों पर आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष तय की गई है।

एससी/एसटी को 5 वर्ष की छूट,

ओबीसी को 3 वर्ष की छूट,

PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट मिलेगी।
भूतपूर्व सैनिकों को उनकी सेवा की अवधि के आधार पर अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क
SC/ST, PwBD, ट्रांसजेंडर और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।

चयन प्रक्रिया
अप्रेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट सूची के आधार पर होगा। इसके लिए मैट्रिक (10वीं) और ITI के अंकों का औसत लिया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों के 1.5 गुना तक बुलाया जाएगा।

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं तो बड़ी उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी।

यदि जन्मतिथि भी समान हो तो पहले मैट्रिक पास करने वाले को वरीयता दी जाएगी।

रेलवे के इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। सभी आवश्यक दस्तावेज उम्मीदवारों को ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *