रांची(RANCHI):प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर देश भर में कार्यक्रम हुए. इस अवसर पर नामकुम प्रखण्ड के खोजा टोली विकास नगर में भी मौजूदा प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया. जिसकी अगुवाई सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा झारखण्ड के मनोज कुमार सिंह ने किया.
इस मौके पर पीम मोदी की तस्वीर स्थापित की गई और जन्मदिन की बधाई दी गई. इस दौरान लोगों का मुंह मीठा कराया गया और आपस मे मिठाई बाँटी गई.
इस अवसर पर मनोज सिंह ने कहा” कि मोदीजी हम सभी लोगों के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणाश्रोत है.पिछले 25 वर्षों से एक भी दिन छुट्टी नहीं लेना, निरंतर , समाज और देश की चिंता करना,बिना रुके आगे बढ़ना, हरेक परेशानियों को नजरअंदाज कर देश की सेवा में लगे रहना हम सबों के लिए गर्व की बात है. उनके नेतृत्व में पिछले 11 सालों में भारत की पहचान विश्व पटल पर बनी है. हिंदुस्तान की अर्थवायवस्था दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गई है.आज विकास दर सात प्रतिशत पार कर गया है.कश्मीर से धारा 370, अयोध्या मे सैकड़ों वर्षो से लंबित भगवान राम का मन्दिर बनना,,ऑपरेशन सिन्दूर चलाकर दुनिया को देश की ताकत का अहसास कराना.एम्स, सडक, आवास,बिजली, गरीबो को अनाज , आयुष्मान भारत, सहित अनेकों क्रन्तिकारी कदम उठाये गये, जिससे देश की तस्वीर और लोगों की जिंदगी बदली”.
जन्मदिन के इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद,अनंत सिंह, दिनेश चंद्र वर्मा, बंटी पाण्डेय, संजय शर्मा, आर के सिंह, शनि गोप,कैलाशकुमार, आर एस गुप्ता,मंगल बैठा, अभिषेक सिंह, कृष्णा कुमार, सहित काफ़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए रांची से शिवपूजन सिंह कि रिपोर्ट

