झरिया।झामुमो झरिया नगर कमेटी के द्वारा मोहरीबांध स्थित रविवार को पर्वत पुरुष दशरथ मांझी का 78वीं जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सर्व प्रथम केक काटकर उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया।
तत्पश्चात क्षेत्र में रह रहे गरीब गुरबा दैनिक मजदूरी करने वाले 75 जरूरतमंद बुजुर्गों और दिव्यांगों को बीच कंबल वितरण किया गया। झामुमो नेता राधेश्याम बाल्मीकि ने कहा कि पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी ने पहाड़ को काटकर रास्ता बना दिया उसी तरह हमें सामाजिक जीवन में लक्ष्य के साथ काम करना चाहिए।
इसके लिए कठिन रास्ते पर चल कर ही मंजिल की प्राप्ति की जा सकती है। जिसका जीता जागता उदाहरण स्वरूप हैं पर्वत पुरुष दशरथ मांझी। मौके पर बंटी सिंह, दिलिप महतो, रामदेव भुइंया, विक्की वर्मा, दीपक, आंनद भुइंया, जागो भुंइया, विक्रम मंडल, पंकज बाल्मीकि और अन्य लोग शामिल थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट…
