सिंदरी(DHANBAD) : डीनोबली स्कूल सिंदरी में बच्चों को हिंदी दिवस की उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक, नृत्य,कविता, वाचन, भाषण,निबंध लेखन प्रतियोगिता के माध्यम से हिंदी की महत्ता को बताया गया। स्कूल के शिक्षिका डॉक्टर बरनवाल ज्योति ने बताया कि हिंदी सरल सबल सहज बोधगम्य एवं वैज्ञानिक भाषा है यह भारत की एकता को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रिंसिपल पृथा सोसेन, रिनिता शाहा, डॉ बरनवाल ज्योति कुसुम बेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
NEWSANP के लिए अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

