झरिया(JHARIYA):सड़क हादसे में घायल शिमला बहाल बोर्रागढ़ की रहने वाली शिवानी कुमारी की इलाज के लिए झरिया विधायक रागिनी सिंह आगे आई, 14 सितंबर को बोर्रागढ़ निवासी विक्की यादव की पत्नी शिवानी गोपाली चौक के समीप हाईवा की चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। जहा आनन फानन में उसे एसएनसीएमएच में भर्ती कराया गया जहा डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद शिवानी को हायर सेंटर में इलाज कराने की बात कही। पीड़ित के परिजनों ने घटना की जानकारी जनता श्रमिक संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह को दी। संतोष सिंह ने इसकी जानकारी झरिया विधायक रागिनी सिंह को दी। विधायक के पहल पर घायल शिवानी को जोड़ाफाटक धनसार स्थित राज क्लिनिक में भर्ती कराया। झरिया विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आउटसोर्सिंग प्रबंधन से वार्ता कर तत्काल 50 हजार की सहायता राशि घायल शिवानी के इलाज के लिए मुहैया कराई।
वही विधायक सिंह ने डॉक्टर से दूरभाष पर बात कर इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया ..
NEWS ANP के लिए झरिया से ब्यूरो रिपोर्ट..

