मंईयां सम्मान योजना : 22 से 26 सितंबर तक खातों में आएंगे ₹2500, त्योहार से पहले महिला…

मंईयां सम्मान योजना : 22 से 26 सितंबर तक खातों में आएंगे ₹2500, त्योहार से पहले महिला…

रांची(RANCHI): झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को त्योहारों से पहले बड़ी राहत दी है। मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को ₹2500 की राशि 22 से 26 सितंबर के बीच सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी। यह सुनिश्चित किया गया है कि दुर्गा पूजा से पहले सभी पात्र लाभुकों को राशि मिल जाए।

सामाजिक सुरक्षा निदेशक विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 26 सितंबर तक राज्यभर की सभी लाभुक महिलाओं के खातों में पैसा पहुंच जाएगा। जिलों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं और 22 सितंबर से ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

मंईयां सम्मान योजना: नवंबर तक 9600 करोड़ का आवंटन
सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने सभी जिलों को नवंबर 2025 तक के लिए कुल 9600 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया है। इसका उद्देश्य यह है कि किसी भी लाभुक महिला को किस्त मिलने में देरी न हो और त्योहारों के दौरान आर्थिक परेशानी न झेलनी पड़े।

मंईयां सम्मान योजना: त्योहार से पहले दो किस्तें
योजना के तहत लाभुकों को न सिर्फ सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले मिलेगी, बल्कि अक्टूबर की किस्त भी दीपावली और छठ से पहले उनके खातों में पहुंच जाएगी। सरकार चाहती है कि महिलाएं त्योहारों पर आर्थिक रूप से मजबूत रहें और परिवार की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें।

मंईयां सम्मान योजना: महिलाओं के लिए सीधी मदद
मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की एक महत्वपूर्ण पहल है। त्योहारों के मद्देनजर समय पर भुगतान सुनिश्चित करने से लाखों परिवारों को राहत मिलेगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *