मकर संक्रांति महोत्सव प्रधानखंता ढांगी में शामिल हुए टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो…

धनबाद(DHANBAD) आज दिनांक 14.1.2024 को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी तोपचांची प्रखंड अंतर्गत प्रधानखंता ,,ढांगी बड़की जोरिया में मकर संक्रांति महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
सर्वप्रथम माननीय टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक श्री मथुरा प्रसाद महतो जी को पारंपरिक तरीके से ढोल नगाड़े एवं आदिवासी महिलाओं द्वारा स्वागत किया गया ।

विधायक जी ने तीर चला कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इसके उपरांत ढांगी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अमर महतो ने टुंडी विधायक मथुरा महतो जी,तोपचांची अंचलाधिकारी संजय सिंह,बीडीओ फणीश्वर रजवार,आर,पी,एफ इंस्पेक्टर , शिक्षाविद आर,पी,मिश्रा, बाल्मीकि जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

विधायक जी ने कहा की हमारी पहचान झारखंड की सभ्यता और संस्कृति से ही है इसलिए हम सबको इसे संरक्षित और आगे बढ़ाने की जरूरत है।खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है,इसे बरकरार रखना हम सबों का दाइत्व है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, बाबूनाथ महतो,प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, खोरठा गीतकार विनय तिवारी ,प्रखं सचिव सचिव नवल किशोर केवट,बसंत महतो, परितोष महतो, गोपाल महतो ,समाजसेवी राजीव तिवारी, अर्जुन रजवार, प्रदीप तिवारी,सीताराम महतो, पवन महतो, ,अर्जुन मांझी,धर्मेंद्र सिंह, , आनंद महतो, देवान किस्कू, गंगा नारायण सिंह, चंदन केवट, मूलचंद महतो, मथुरा महतो,मोती महतो, राजकुमार केवट,महावीर ठाकुर,शहाबुद्दीन अंसारी, विष्णु शर्मा, गौतम रजवार,शनिचर मांझी,इफ्तिखार अंसारी,कालीचरण केवट,दिलीप महतो,नरेश मंडल सहित हजारों लोग उपस्थित हुए।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *