धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर आज समाहरणालय के सभागार में अनुकंपा के आधार पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड विकास पदाधिकारी टुंडी, अंचल अधिकारी एगारकुंड, झरिया एवं धनबाद तथा जन शिकायत कोषांग विभाग में नियुक्त निम्न वर्गीय लिपिकों को उनकी हिन्दी टाइपिंग जांच के साथ माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, एमएस वर्ड, एमएस एक्सेल, पावर पोइंट, इंगलिश टाइपिंग के ज्ञान की जांच के साथ प्रशिक्षण दिया गया।
इसके बाद 19 सितंबर को उनके लिए राजकीय पॉलिटेक्निक धनबाद में हिंदी टाइपिंग जांच की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सुनीता तुलस्यान, यूआईडी मैनेजर अमित कुमार सिंह, स्थापना शाखा के प्रधान लिपिक जितेन्द्र प्रसाद रजवार, लिपिक सचिन कुमार रजक, रिजवान अंसारी तथा अनुकंपा पर नियुक्त निम्न वर्गीय मौजूद थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

