धनबाद(DHANBAD):जिले के पुलिस विभाग के अंदर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर रविवार को विभिन्न थाना और ओपी में पदस्थापित एएसआइ का तबादला पड़ किया गया. इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गयी है. इस बार सबसे अधिक तबादला धनबाद थाना से किया गया है. यहां पदस्थापित 14 एएसआइ को दूसरे थाना और ओपी में भेजा गया है. वहीं पुलिस लाइन में पदस्थापित 12 एएसआइ को विभिन्न थाना व ओपी में नयी जिम्मेदारी दी गयी है. जानकारी के अनुसार यह कदम प्रशासनिक दृष्टिकोण से उठाया गया है, ताकि थानों में कार्यप्रणाली और प्रभावी हो सके. तबादले से संबंधित नोटिफिकेशन के अनुसार सभी एएसआइ को तुरंत नयी पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है. विभिन्न थानों में पदस्थापित सात एएसआइ को पुलिस लाइन में योगदान कराया गया. ये अगले एक साल में रिटायर होने वाले हैं
NEWSANP के लिए धनबाद ब्यूरो रिपोर्ट

