पलामू(JHARKHAND): रविवार सुबह करीब 7 बजे तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र की सीमा पर सुरक्षा बलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 लाख इनामी नक्सली मुखदेव यादव उर्फ तूफानी, जो शशिकांत दस्ते का सक्रिय सदस्य था, ढेर हो गया।
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक इंसास रायफल बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सली मुखदेव लंबे समय से सुरक्षा बलों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।
NEWSANP के झारखंड से ब्यूरो रिपोर्ट

