फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले निरसा में एकदिवसीय धरना, चिरकुंडा में बाईक रैली एव शहीदों को माल्यार्पण…

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले निरसा में एकदिवसीय धरना, चिरकुंडा में बाईक रैली एव शहीदों को माल्यार्पण…

धनबाद(NIRSA):फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बैनर तले पूरे झारखंड में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार की सुबह प्रखंड स्तरीय विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें सारे जन वितरक दुकानदार हाथों में झारखंड सरकार के खिलाफ बैनर लिए सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पैदल निरसा प्रखंड परिसर पहुंचे। धनबाद जिला सचिव अजय सिंह एवं निरसा प्रखंड संगठन के अध्यक्ष विश्वरूप मंडल ने बताया कि आज पीडीएस दुकान चलाने वाला दुकानदार जो प्रखंड के सभी लोगों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण कर उनका पेट भर रहा है, वह आज खुद ही भुखमरी के कगार पर आ गया है। एक तरफ जहां केंद्र सरकार द्वारा लगभग 10 माह का शुल्क बकाया पड़ा है। वही राज्य सरकार के यहां विगत 22 महीने का शुल्क बकाया पड़ा हुआ है। जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। वह अपने क्षेत्र के सभी भूखों के बीच मुफ्त अनाज का वितरण कर उनका पेट भर रहे हैं पर खुद उनके घरों में उनका परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। विगत 2 वर्षों से शुल्क नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति काफी देयनीय हो चुकी है। इसको लेकर लगातार सरकार के शिर्ष अधिकारियों के साथ उनकी वार्ता हो रही है पर कोई सकारात्मक पहल सरकार की तरफ से होता नहीं दिख रहा है। इसी के विरोध में संगठन यह निर्णय लिया कि अगर दुर्गा पूजा दिपावली से पहले उनके बकाया शुल्क का भुगतान नहीं किया गया तो आगामी 1 अक्टूबर से पूरे झारखंड में जन वितरण दुकानदार हड़ताल पर चले जाएंगे और सभी तरह का अनाज वितरण बंद कर दिया जाएगा। अगर समय रहते सरकार द्वारा सकारात्मक पहल करते हुए इनका बकाया शुल्क का भुगतान अभिलंब नहीं किया गया तो यह आंदोलन के साथ आगामी 1 अक्टूबर से जन वितरण बंदी करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। उसके बाद सभी मोटरसाईकिल जुलुस निकाल चिरकुण्डा शहीद चौक पहुंचे। जहां सभी ने शहीदों को माल्यार्पण किया और एक सभा कर रैली को समाप्त किया।

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *