
धनबाद(DHANBAD): सांसद ढुलू महतो शनिवार को अशर्फी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ उन्होंने इलाजरत डुमरी के विधायक श्री जयराम महतो का हालचाल जाना, उन्होंने चिकित्सकों से विधायक की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और परिजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम भी प्राप्त किया.
ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले डुमरी विधायक जयराम महतो के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद उन्हें असर्फी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, वर्तमान में उनका प्लास्टर किया गया है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.
सांसद ढुलू महतो ने ईश्वर से विधायक जयराम महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं, अस्पताल में मौजूद लोगों से उन्होंने विधायक के प्रति स्नेह और शुभकामनाएं प्रकट करने का भी आग्रह किया.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

