मानवता की मिसाल,सूर्या हांसदा के सपनों को संवारने में बच्चों के लिए आगे आए डुमरी MLA जयराम महतो…

मानवता की मिसाल,सूर्या हांसदा के सपनों को संवारने में बच्चों के लिए आगे आए डुमरी MLA जयराम महतो…

धनबाद(DHANBAD) : मानवता की मिसाल डुमरी विधायक जयराम महतो ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने एक महीने के निजी वेतन का 25 प्रतिशत हिस्सा उस स्कूल के अनाथ बच्चों के लिए समर्पित किया, जहाँ फर्जी एनकाउंटर में मारे गए सूर्या हांसदा पढ़ते थे।

विधायक महतो ने बताया कि सूर्यनारायण हांसदा की मृत्यु के बाद जब वे गोड्डा उनके परिजनों से मिलने गए थे, तभी उन्होंने वचन दिया था कि अपनी क्षमता अनुसार छात्रावास के बच्चों की मदद करेंगे। अपने उसी वचन को निभाते हुए उन्होंने यह राशि छात्रों की सुविधा के लिए अर्पित की।

जयराम महतो के इस कदम से सामाजिक सरोकार और इंसानियत का परिचय मिलता है, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहनीय और अनुकरणीय बताया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *