बीआईटी सिंदरी में बी टेक प्रथम वर्ष के छात्रों का परिचयात्मक सत्र के साथ अभियांत्रिकी जीवन प्रारंभ…

बीआईटी सिंदरी में बी टेक प्रथम वर्ष के छात्रों का परिचयात्मक सत्र के साथ अभियांत्रिकी जीवन प्रारंभ…

सिंदरी (DHANBAD): बीआईटी सिंदरी में बीटेक प्रथम वर्ष बैच 2025-29 का नवागंतुक छात्रों का इंडक्शन कार्यक्रम का शानदार आयोजन हुआ। नूतन छात्रों को संस्थान के संस्कृति ,मूल्य एवं शैक्षणिक वातावरण से परिचित कराने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर संस्थान का कुलगीत ने उत्साह और उर्जा का संचालन किया ।

निदेशक डाॅ पंकज राय ने अनुशासन,समर्पण और आत्मविश्वास के महत्व पर प्रकाश डाला । डीन एकेडमिक डाॅ. डीके तांती ,अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. बीएन राय,डीन फैकल्टी अफेयर्स प्रो मायाराज नारायण राय ,डीन एलुमनाई अफेयर्स एवं विभागाध्यक्ष प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग डाॅ. प्रकाश कुमार,डीडीसी सह टीपीओ डाॅ. धनश्याम तथा छात्रावास अधीक्षक डाॅ. राजीव वर्मा ने छात्रों को परिश्रम,आत्मविश्वास और कौशल विकास को जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी ।

प्रभारी प्राध्यापक शैक्षणिक डाॅ. धनेश्वर महतो ,परीक्षा प्रभारी प्रोफेसर शशि मिंज सहित विभिन्न विभागाध्यक्षों ने छात्रो को विभागीय उपलब्धियां ,अनुसंधान कार्यों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी ।

तथा संस्थान के गौरवशाली परंपराओं को आगे बढाने का संदेश दिया ।

इंडक्शन प्रोग्राम ने छात्रों में संस्थान के प्रति अपनापन विकसित किया । ताकि छात्रों की शैक्षणिक यात्रा उत्साह,जिज्ञासा ,और आत्मविश्वास के साथ आरंभ हो सके ।

NEWSANP के लिए अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *