दुर्गोत्सव की तैयारी : कतरास रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा में गुजरात के उदय पैलेस की अनुकृति पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा…

दुर्गोत्सव की तैयारी : कतरास रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा में गुजरात के उदय पैलेस की अनुकृति पंडाल में विराजेंगी मां दुर्गा…

धनबाद(DHANBAD): कतरास में दुर्गोत्सव की अपने आप में एक अलग पहचान है। यहां मेला में करोड़ों रुपए का व्यवसाय मात्र एक सप्ताह में होता है। यहां झारखंड ही नहीं बिहार व पश्चिम बंगाल
से श्रद्धालू मां अंबे का दर्शन करने आते हैं। इस बार रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में नवसारी गुजरात के उदय पैलेस का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल के अंदर का दृश्य में मां दुर्गों का एफिल टावर के सामने झील में दिखाया जा रहा है।

पंडाल निर्माण कतरास के बिल्लू डेकोरेटर के संजय चटर्जी द्वारा किया जा रहा है। जामताड़ा के कारीगर रात दिन मेहनत कर पंडाल निर्माण के कार्य में जुटे हुए हैं। प्रतिमा निर्माण धनबाद के मूर्तिकार संतोष कुंभकार कर रहे हैं। इस वर्ष पूजा पंडाल, मूर्ति एर्वं साउंड लाइट डेकोरेशन का कृल बजट करीब 11 लाख की लागत का है। लाइट व साउंड का भार सचिन लाइट एंड साउंड संभाल रहे हैं।
उदय पैलेस पंडाल को 105 फीट चौड़ा और 80 फीट
की ऊंचाई के साथ बांस एवं कपड़े से बनाया जा रहा है।

पंडाल और प्रतिमा का प्रारूप
सलानपुर के आचार्य सपन चटर्जी पूजा अर्चना करायेंगे। वहीं मेला में मौत का कुआं, तारामाची, टोराटोरा, मीना बाजार सहित अन्य खेल तमाशे लगाये जायेंगे। रेलवे इंस्टीट्यूट दुर्गा पूजा समिति ने नए कमेटी का गठन किया है जिसमें पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास पासवान,सह अध्यक्ष जयनाथ महतो, संतोष कुमार मार राजभर व मोहम्मद हैदर अली, मुख्य सलाहकार राजेश प्रसाद पासवान, सचिव संजय चटर्जी ऊर्फ बिल्लु चटर्जी, सह सचिव संतोष राम, अनिल सोनी, श्याम किशोर कल्लू, संतोष राजभर, कोषाध्यक्ष राजेश कृमार सिंह, कार्यकारी सचिव मिट्ट राहा, सक्रिय सदस्य प्रदीप नियोगी, रवि दे, पिंटू राहा, जॉय मजूमदार,एस साई, संतोष प्रभाकर, सन्नी कुमार, गंगाधर महती, ज्ञान प्रकाश, सजल सरकार, श्रीपति रवानी आदि शामिल हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *