बड़ा खुलासा : रांची से धराया अशहर दानिश था आतंकियों का ‘CEO’…

बड़ा खुलासा : रांची से धराया अशहर दानिश था आतंकियों का ‘CEO’…

राँची(RANCHI): दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। इस संयुक्त ऑपरेशन में पांच राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक संगठित मॉड्यूल के तौर पर काम कर रहे थे और पाकिस्तान से इनकी सीधी कनेक्शन की पुष्टि हुई है।

सबसे अहम गिरफ्तारी झारखंड की राजधानी रांची से हुई है। यहां से पकड़ा गया अशहर दानिश इस पूरे नेटवर्क का चीफ कोऑर्डिनेटर बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, अशहर दानिश लगातार पाकिस्तान स्थित हैंडलर के संपर्क में था और उसी के निर्देशों पर बाकी सदस्यों को गाइड करता था। दिलचस्प बात यह है कि मॉड्यूल से जुड़े बाकी आतंकी उसे ‘CEO’ कोड नेम से बुलाते थे।

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के अधिकारियों ने खुलासा किया कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए एक्टिव था। संदिग्धों के पास से कई डिजिटल डिवाइस और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में अस्थिरता फैलाने के लिए तैयार किया जा रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि अश्हर दानिश की गिरफ्तारी इस मॉड्यूल को तोड़ने में बड़ी कामयाबी है। रांची से जुड़े सूत्रों का कहना है कि वह यहां पर लंबे समय से रह रहा था और अपनी गतिविधियों को गुप्त रूप से अंजाम देता था। स्थानीय स्तर पर भी उसके कई संपर्कों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए पांचों आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और कई अहम सुराग मिले हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *