जिप द्वारा आवंटित दुकान का संचालन करने वाले का देना होगा विस्तृत ब्यौरा…

जिप द्वारा आवंटित दुकान का संचालन करने वाले का देना होगा विस्तृत ब्यौरा…

जिला परिषद बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित

धनबाद(DHANBAD):जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह की अध्यक्षता में आज जिला परिषद के सभागार में जिला परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें शांतिपूर्ण तरीके और सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।

इस अवसर पर जिला परिषद की सभी दुकान के मालिकाना हक वाले दुकानदारों से आवंटित दुकान का संचालन कौन कर रहा है, उसका विस्तृत ब्यौरा 90 दिनों के अन्दर समर्पित करने तथा जिला परिषद द्वारा नवनिर्मित दुकानों का 15 दिनों के भीतर नीलामी करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक में राजेन्द्र सरोवर स्थित सामुदायिक भवन को भाड़े पर आवंटित करने, बेकारबाँध के पूर्वी छोर स्थित चिल्ड्रेन पार्क गेट के समीप खाली पड़ी भूमि पर दुकान निर्माण की स्वीकृति, पूजा टॉकिज के पास जिला परिषद की भूमि को खाली कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

इसके अलावा पुराना बाजार पानी टंकी के पास जिला परिषद की भूमि पर निर्मित दुकानों का क्षेत्रफल एवं नाम संबंधित प्रतिवेदन के आधार पर एकरानामा करने, पूर्वी टुण्डी में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डायरिया से मरीजों की मृत्यु की उच्च स्तरीय जाँच करने, सरकारी विभाग द्वारा न्यू टॉउन हॉल के उपयोग करने के लिए भाड़ा वसूली करने का प्रस्ताव पारित हुआ।

बोर्ड की बैठक में खेल विभाग द्वारा धनबाद जिले में आयोजित कार्यक्रमों की विवरणी उपलब्ध कराने, जिला परिषद की संपत्ति को 30 दिनों के अन्दर ऑनलाइन करने के लिए सभी अंचल अधिकारी को निदेशित करने, गोविन्दपुर प्रखण्ड स्थित रिजलीबाँध तालाब का कार्य 2022 में स्वीकृत हुआ है, परंतु अबतक पूर्ण नहीं किया गया है, इसकी उच्च स्तरीय जाँच करने, जोड़ाफाटक स्थित वाटर बोर्ड कॉलोनी के पास जिला परिषद के खाली पड़े जमीन पर दुकान निर्माण की स्वीकृति का प्रस्ताव भी पारित हुआ।

वहीं जिला परिषद के खाली पड़े भूमि को लीज पर देने, न्यू टॉउन हॉल में पानी टंकी के समीप विवाह भवन को भाड़े पर आवंटित करने, गोविन्दपुर आमाघाटा में खाली पड़े जिला परिषद के भवन को भाड़े पर आवंटित करने, जिला परिषद कार्यालय परिसर के पूर्वी भाग अवस्थित दुकान संख्या-57 के बगल में खाली पड़ी भूमि पर दुकान निर्माण की स्वीकृति, धनबाद जिला के जिला परिषद क्षेत्र अन्तर्गत वाहन पड़ाव (गोमो, निरसा, गोविन्दपुर, बलियापुर, टुण्डी, महुदा, पुटकी आदि) को चिन्हित कर खुली डाक के माध्यम से बन्दोबस्ती करने, सम्पूर्ण जिला परिषद क्षेत्र में हॉडिंग स्थल को चिन्हित कर खुली डाक के माध्यम से नीलामी कराने सहित अन्य प्रस्ताव पारित किए गए।

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार बाउरी, सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा के अलावा जिला परिषद के माननीय सदस्य उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *