जल्द हो सड़क का निर्माण नही तो होगी रोड़ जाम व आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य ठप-तुलसी रवानी
झरिया(JHARIA): लगभग 45 करोड़ की लागत से बने झरिया बलियापुर मुख्य सड़क के एक छोर भू धंसान हो जाने से लोग भय के साये मे करते है आवा गमन, यह सड़क झारखण्ड बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है जहां झरिया _बलियापुर मुख्य सड़क पर सरपट दौड़ने वाली नितदिन छोटी बड़ी वाहनों की धीमी गति व आने वाले दिनों मे कोई बड़ी अनहोनी होने की आशंका को देखते हुए सड़क निर्माण संघर्ष मोर्चा के बेनर तले बुधवार को भू स्थल लालटेंन गंज स्थित नुक्कड सभा का आयोजन किया गया, सभा के अध्यक्षता युद्धेश्वर सिंह ने किया जबकि संचालन नेता तुलसी रवानी ने किया, सभा मे उपस्थित लोगो ने आरोप लगाते हुए एक स्वर मे कहा कि सड़क की दुर्दशा के लिए मुख्य जम्मेवार BCCL हैं, क्योकि DGMS के अधिकारी स्वयं आकर आउट सोर्सिंग कंपनी से कहां था सड़क से 500 मीटर दूरी रखा जाय, कंपनी के अधिकारी नहीं माने जिसकी खामियाजा आज सड़क पर दौड़ने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों के साथ साथ राहगीरों को डर के साये मे सफर तय करनी पड़ रही है, अगर समय रहते जिला प्रशासन या बीसीसीएल अधिकारीगण इसे संज्ञान मे लेते हुए सड़क निर्माण नही करती है, तो आने वाले दिनों मे बड़ी अनहोनी से इंकार नही किया जा सकता है, इसके लिए हमलोग जिला प्रशासन के साथ साथ BCCL के अधिकारियो को आगाह करता हूं कि जल्द से जल्द रोड़ कि मरम्मती कार्य की जाय, नही तो आने वाले दिनों मे मोर्चा के साथियों दुवारा 15 दिनों के बाद सड़क को जाम करने के साथ ही आउट सोर्सिंग कंपनी का कार्य को भी ठप्प किया जायेगा, साथ ही उपायुक्त महाेदय से मांग करते की आम जनता के सड़क को डेमेज करने वाले कंपनी पर तुरंत करवाई हो,
मौके पर प्रभाष प्र सिंह, जगदीश साव, रितेश निषाद, ऋषि सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, हराधान मोदक, रोहन भुइया, मजीद अंसारी आदि लोग मौजूद थे,
NEWS ANP के लिए झरिया से अरबिंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

