करोड़ों की ठगी के मामले में अंतर प्रांतीय ठग चंद्रभूषण को पत्नी संग फिल्मी स्टाइल में साकची पुलिस ने राजधानी ट्रेन में दबोचा…

करोड़ों की ठगी के मामले में अंतर प्रांतीय ठग चंद्रभूषण को पत्नी संग फिल्मी स्टाइल में साकची पुलिस ने राजधानी ट्रेन में दबोचा…

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):शहर के 10 हजार निवेशकों का 150 करोड़ रुपये समेत रांची, हैदराबाद, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न शहरों के निवेशकों को तकरीबन 6 000 हजार करोड रुपए का कथित रूप से चूना लगाने वाले अंतर प्रांतीय ठग चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका को गुप्त सूचना के आधार पर साकची पुलिस की टीम ने कोडरमा स्टेशन पर नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस से धर दबोचा।

सूत्रों के अनुसार पुलिस को जब उनके नई दिल्ली भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने की सूचना मिली उसके बाद सड़क मार्ग से साकची पुलिस कोडरमा रेलवे स्टेशन पहुंच गए और उनके पहुंचते-पहुंचते ट्रेन खुलने लगी तो पुलिस किसी तरह ट्रेन में चढ़ गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

बताया जाता है कि करोड़ों के ठगी के मामले में मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक चंद्रभूषण सिंह और उसकी पत्नी प्रियंका सिंह बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों ट्रेन के कोच संख्या एच एक में सफर कर रहे थे।

दोनों को गिरफ्तार करने की कड़ी में साकची के थानेदार आनंद कुमार मिश्रा की कार कोड़रमा स्टेशन के पास ही छूट गई।उनकी गिरफ्तारी के बाद प्रभारी ने रेल थाना की पुलिस से संपर्क किया। जानकारी दी कि आरोपितों को लेकर गोमो स्टेशन पर उतरना है इसके बाद गोमा रेल थाना प्रभारी शाहजहां खां दल-बल के साथ स्टेशन पर पहुंचे।

आरोपितों समेत पुलिस टीम को स्टेशन पर उतार लिया। वहां कुछ समय रुकने के बाद साकची थाना प्रभारी आरोपितों को कार से लेकर जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए। दंपति समेत कई के विरुद्ध साकची थाना में 22 अप्रैल 2022 को करोड़ो की ठगी करने की प्राथमिकी दर्ज है।

मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किए गए धोखाधड़ी के खिलाफ स्थानीय शहरवासियों ने एक टीम का गठन किया था। जिसके द्वारा कंपनी के दोनों निदेशकों द्वारा ठगी कर करोड़ों रुपये लेकर भाग जाने का मामला दर्ज कराया था।

NEWSANP के लिए जमशेदपुर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *