उपायुक्त ने की रूर्बन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा…

उपायुक्त ने की रूर्बन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा…

धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत चल रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने बलियापुर के पलानी क्लस्टर की समीक्षा की तथा पेपर प्लेट निर्माण, मल्टीपरपज कम्युनिटी हॉल सहित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला मत्स्य पदाधिकारी को हैचरी के साथ मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए शीघ्र प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं रूर्बन के एरिया प्लानिंग एक्सपर्ट को विलेज डेवलपमेंट प्लान बनाने का भी निर्देश दिया।

बैठक में उपायुक्त आदित्य रंजन, उप विकास आयुक्त सादात अनवर, निदेशक डीआरडीए राजीव रंजन, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी उषा किरण, डीआरडीए के प्रोजेक्ट ऑफिसर रुपेश कुमार, रूर्बन के एरिया प्लानिंग एक्सपर्ट राम सुंदर पंडित, तकनिकी विशेषज्ञ डॉ रवि शंकर सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *