समानांतर सरकार चलाने के भ्रम में है भाजपा, जनता को गुमराह करना ही एजेंडा : झामुमो…

समानांतर सरकार चलाने के भ्रम में है भाजपा, जनता को गुमराह करना ही एजेंडा : झामुमो…

रांची(RANCHI):झामुमो ने भाजपा पर झूठ फैलाने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है. पार्टी के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि सत्ता से बेदखल भाजपा को समानांतर सरकार चलाने का भ्रम हो गया है. जनता के बीच भ्रम फैलाना ही उसका मुख्य एजेंडा बन गया है. श्री पांडेय ने कहा कि सूर्या हांसदा प्रकरण में भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है. जबकि, झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू पहले ही उनके आपराधिक जीवन का पूरा विवरण सार्वजनिक कर चुके हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों को सामाजिक कार्यकर्ता बताकर आदिवासी समाज का अपमान कर रही है.

हेमंत सरकार ने हमेशा संवाद का रास्ता अपनाया है
पांडेय ने कहा कि भाजपा यह क्यों नहीं बताती है कि सूर्या पर 24 से अधिक मामले क्यों दर्ज थे. क्या अवैध खनन और तस्करी में भाजपा नेताओं की संलिप्तता नहीं रही है? नगड़ी भूमि विवाद पर झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि जमीन अधिग्रहण का निर्णय पूर्ववर्ती सरकारों ने लिया था. हेमंत सरकार ने हमेशा संवाद का रास्ता अपनाया है. लेकिन, भाजपा आधे-अधूरे तथ्य रखकर किसानों को भड़काने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास न जनादेश है और न ही ठोस मुद्दे. कभी सीबीआई जांच, तो कभी भूमि विवाद का बहाना बनाकर वह जनता को गुमराह कर रही है. अगर बाबूलाल मरांडी सचमुच आदिवासियों और गरीबों के हितैषी हैं, तो उन्हें केंद्र से झारखंड का बकाया खनिज राजस्व, विशेष पैकेज और एमएसपी की गारंटी की मांग करनी चाहिए.

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *