सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी में बी.टेक नामांकन प्रक्रिया के विशेष चरण (Special Round) का अंतिम दिन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।
यह प्रक्रिया संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इसमें वरिष्ठ प्राध्यापकों डीन डॉ. डी.के. तांती, डॉ. धनेश्वर महतो, डॉ. जे.एन. महतो, डॉ. सागराम हेम्ब्रम, डॉ. मनोज मिश्रा, प्रो. नरेश प्रसाद चौधरी, डॉ. राहुल कुमार तथा प्रो. खुस्तर अंसारी ने सक्रिय भूमिका निभाई।
नामांकन कार्य को सुचारु और व्यवस्थित बनाने में प्रशासनिक एवं तकनीकी कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस टीम में मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक मिश्रा, दिलीप कुमार राउनी, अब्दुल रहमान अंसारी, बिनोद प्रसाद सिंह, शीला मणि टुडु, सुमित सौरव, रामदास और मो. अब्दुल रहमान शामिल रहे।
कॉलेज आगमन तिथि (College Arrival Date), छात्रावास आवंटन (Hostel Allotment) तथा कक्षाओं के आरंभ (Class Commencement) से संबंधित विस्तृत जानकारी बीआईटी सिंदरी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

