धनबाद(DHANBAD):बी.आई.टी. सिंदरी के केंद्रीय पुस्तकालय दिनांक 06 व 07 सितम्बर 2025 को में दो दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी का शुभारम्भ हुआ। देश के प्रसिद्ध प्रकाशकों द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं बी.टेक, एम.टेक व पी.एच.डी. के छात्र-छात्राएँ पुस्तकों का चयन कर रहे हैं।
प्रदर्शनी का संचालन डायरेक्टर बी.आई.टी. सिंदरी प्रो. (डॉ.) पंकज राय एवं कार्यक्रम प्रो. मनोज कुमार मिश्रा (प्रभारी) तथा सहायक प्रो. अनुज कुमार पांडेय व प्रो. गुंजन गांधी के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। इस अवसर पर डॉ. डी. के. ताती, डॉ. आर.के. वर्मा, प्रो. सागराम हेम्ब्रम, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, प्रो. अमर प्रकाश सिन्हा, डॉ. संजय मिश्रा, डॉ. सी. ठाकुर, एस. के. चौधरी, एन. पी चौधरी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
पुस्तकालय प्रधान, सुमित सौरव तथा अन्य पुस्तकालय कर्मियों भरत मिश्र, कालीचरण महतो, रसिकलाल मुर्मू, पूजा कुमारी, नैना साहा, अनुभा रानी, पूजा कुमारी (02) आदि ने प्रदर्शनी को सफल बनाने में सहयोग दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से भोला बाउरी की रिपोर्ट

