प्रयास इंडिया ने डोमगढ़ सेंटर में वितरित की शैक्षिक सामग्री, बच्चों के चेहरों पर खिला उत्साह…

प्रयास इंडिया ने डोमगढ़ सेंटर में वितरित की शैक्षिक सामग्री, बच्चों के चेहरों पर खिला उत्साह…

सिंदरी(SINDRI): बीआईटी सिंदरी के छात्रों द्वारा संचालित सामाजिक संगठन प्रयास इंडिया ने अपने सेंटर-3 (डोमगढ़) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े बच्चों के बीच बैग, पानी की बोतल और ज्योमेट्री बॉक्स वितरित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें जरूरी शैक्षिक संसाधनों से सुसज्जित करना रहा।

कार्यक्रम में राहुल कुमार सिंह (सीनियर मैनेजर, मैकेनिकल, सेल चासनाला) और बिभाष मिश्रा (डिप्टी मैनेजर, CSR, CD) बतौर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। बच्चों को सामग्री मिलने पर उनके चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ देखा गया। संस्था ने इस सहयोग के लिए सेल चासनाला का आभार जताया, जिनकी सहायता से यह सामग्री संभव हो पाई।

प्रयास इंडिया बीते कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों में शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक बदलाव के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। संस्था का विश्वास है कि छोटे-छोटे प्रयास भी किसी बच्चे के भविष्य को संवारने में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम की सफलता में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी और सुनियोजित समन्वय की भी सराहना की गई।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *