पूर्वी भारत क्षेत्र में कोलकाता के बाद झारखंड में पहली बार धनबाद में खुला निजी फॉरेंसिक लैब…धनबाद SSP प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन..अपराध की गुत्थी सुलझाने में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स करेंगे पुलिस को मदद..

पूर्वी भारत क्षेत्र में कोलकाता के बाद झारखंड में पहली बार धनबाद में खुला निजी फॉरेंसिक लैब…धनबाद SSP प्रभात कुमार ने किया उद्घाटन..अपराध की गुत्थी सुलझाने में फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स करेंगे पुलिस को मदद..

धनबाद(DHANBAD): झारखंड,बिहार ,छत्तीसगढ़,उड़ीसा और नॉर्थ ईस्ट का पहला निजी फॉरेंसिक लैब का शुभारंभ आज धनबाद के बैंकमोड़ स्थित मटकुरिया गुरुद्वारा के पास लेटेंट फॉरेंसिक लैब के रूप में हुई है.. जिसका उद्घाटन धनबाद SSP प्रभात कुमार ने किया

यह फॉरेंसिक लैब जहां अपराध अनुसंधान के अन्वेषण में मदद करेगा वहीं अपराध की गुत्थी सुलझाने के लिए फिंगरप्रिंट्स , क्राइम सीन, डिजिटल और साइबर साक्ष्य और प्रश्नोत्तर डॉक्यूमेंट से जुड़े तकनीकी जांच में बतौर एक्सपर्ट्स सहयोग करेगा ..अभी तक इस तरह का फॉरेंसिक जांच करने की संस्थान झारखंड में निजी तौर पर स्थापित नहीं थी …धनबाद SSP प्रभात कुमार ने कहा कि क्राइम डिटेक्शन में फॉरेंसिक का अहम योगदान होता है और धनबाद में लेटेंट फॉरेंसिक के खुल जाने से धनबाद पुलिस को भी सहयोग मिलेगा… उद्घाटन के अवसर पर लेटेंट फॉरेंसिक लैब के हेड सुयश भारती और उनकी टीम में शामिल टॉक्सिक एक्सपोर्ट सोनाली कुमारी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट शशि कुमार , लीगल एडवाइजर निलेश कृष्ण मौजूद थे ,वही मुख्य अतिथियों में धनबाद SSP के अलावा धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी , धनबाद के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार और प्रभात खबर के पूर्व संपादक सुशील भारती और समाजसेवी हरिओम शर्मा समेत कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे…

NEWS ANP के लिए मुकेश और पूनम के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *