अमृतसर मंदिर ग्रेनेड ह’मले का मोस्ट वांटेड बिहार से धराया, NIA ने दबोचा…

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड ह’मले का मोस्ट वांटेड बिहार से धराया, NIA ने दबोचा…

न्यू दिल्ली(NEW DELHI): NIA यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मार्च 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले के मोस्ट वांटेड मुख्य संदेही गुनहगार को बिहार के गया से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम शरणजीत कुमार उर्फ सनी है। वह पंजाब के गुरदासपुर जिले के भैणी बंगर गांव, कादियां, बटाला का रहने वाला है। NIA की टीम ने उसे शुक्रवार को बिहार के गयाजी से दबोचा है। जांच में सामने आया है कि शरणजीत इस आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है और साजिश एवं क्रियान्वयन में सक्रिय रूप से शामिल था।

यहां याद दिला दें कि यह हमला बीते 15 मार्च की सुबह किया गया था। दो बाइक सवार हमलावरों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया था। हमलावरों के नाम गुरसिदक सिंह और विशाल गिल बताये गये थे। विदेश में बैठे अपने आका यानी हैंडलर्स के हुक्म पर वारदात को अंजाम दे रहे थे। NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि ये हैंडलर्स यूरोप, अमेरिका और कनाडा में हैं। उन्होंने भारत में अपने ग्राउंड ऑपरेटिव्स को हथियार, पैसे, लॉजिस्टिक सहायता और टारगेट की जानकारी दी थी।

जांच के अनुसार, गुरसिदक और विशाल ने कई बार ग्रेनेड और हथियार सप्लाई किये थे। एक मार्च को शरणजीत को चार ग्रेनेड की एक खेप मिली थी, जिसमें से एक उसने हमले से दो दिन पहले गुरसिदक और विशाल को सौंपा।

NIA ने एक महीने पहले बटाला में तलाशी अभियान चलाया था, जिसके बाद शरणजीत फरार हो गया था। मानव और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर उसे गयाजी में ट्रेस कर गिरफ्तार किया गया। मामला RC-08/2025/NIA/DLI के तहत दर्ज है और जांच अभी जारी है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *