धनबाद(NIRSA): कोयलांचल धनबाद के तीन दिवसीय दौरे के दौरान शुक्रवार को निरसा पहुंची झारखण्ड की कृषि एव पशुपालन मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने निरसा,चिरकुंडा एवं एग्यारकुण्ड का दौरा किया मिडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन को एक मजबूत सशक्त और सभी को साथ लेकर चलने वाला जिला अध्यक्ष चयन करना है इसके लिए गांव-गांव प्रखंड प्रखंड जाकर राय शुमारी की जा रही है,उन्होंने कहा राहुल गाँधी का वीजन भी है कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक जन आंदोलन को लेकर जाय और इसके लिए मजबूत संगठन की भी आवश्यकता है और एक मजबूत नेतृत्वकर्ता भी चाहिए। मंत्री सर्वप्रथम निरसा उसके बाद चिरकुंडा और अंत में एग्यारकुण्ड प्रखण्ड के शिवलीबाड़ी में संगठन सृजन कार्यक्रम में हिसा लिया जहा कोंग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।बता दें कि धनबाद में जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया चल रही है जिसके लिए विधायक दिनेश गुर्जर को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है पर्यवेक्षक के समक्ष जिला अध्यक्ष के लिए 27 दावेदारों ने अपनी दावेदारी ठोकी है पर्यवेक्षक आठ सितंबर तक सभी प्रखंडों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर सुझाव लेंगे।
इस समीक्षा यात्रा के बाद वह अपनी रिपोर्ट 14 सितंबर को एआइसीसी को सौंपेंगे इसके बाद ही केंद्रीय नेतृत्व अंतिम निर्णय लेकर धनबाद जिला कांग्रेस के नये अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगायेगा इस मौके पर कांग्रेस धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष सिंह,सुरेश चंद्र झा,शमशेर आलम,योगी जी,शशि नाथ तिवारी,नागेंद्र कुमार,दुर्गा दास,जियाउल हुसैन,अरशद कलाम,तनवीर आलम सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

