
आसनसोल(ASANSOL): ईद-मिलादुन्नबी का पर्व पुरे देश मे बहोत ही धूम -धाम से मनाया जा रहा है, इस पर्व की एक झलक पश्चिम बंगाल मे भी देखने को मिली राज्य के कोने -कोने मे इस त्योहार के मौके पर सड़कों पर जुलुस निकाले गए, यूँ कहें तो पूरा राज्य ईद-मिलादुन्नबी के इस पर्व के मौके पर जश्न के माहौल मे डूबा रहा, अगर हम पश्चिम बंगाल के आसनसोल की बात करें तो आसनसोल मे ईद-मिलादुन्नबी का त्योहार बेहद अकीदत व एहतेराम के साथ मनाया गया। इस मौके पर मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में रौनक देखी गई। मोहल्लों व गलियों को झंडों, रंग-बिरंगी झालरों और बहुरंगी रोशनी के सजाया गया है। मुस्लिम बहुल इलाकों मे नात ओ सलाम और तकबीर की आवाज़ें बुलन्द होती रहीं। घरों व मस्जिदों में फातेहा ख्वानी कराई गई।
NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

