धनबाद(NIRSA):पंचेत ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंचेत जीरो माईल के समीप बाईक और टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर हुई जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए,बाईक चालक डुमरकुंडा निवासी गंभीर रूप से घायल हैं जिसे पंचेत पुलिस की मदद से उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है,घटना के संबंध में बताया जाता हैं कि टाटा मैजिक में सवार आधार दर्जन मजदूर मुरलिया से अवैध कोयला खनन के लिए पंचेत के लूचीबाद जा रहे थे और बाईक सवार पंचेत की ओर जा रहा था इसी बीच आमने सामने दोनों की जोरदार टक्कर हो गई और सभी लोग घायल हो गए हैं,मौके पर पंचेत पुलिस पहुंचकर सभी घायलों को पंचेत डीवीसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं और गंभीररूप से घायल को एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया हैं,घायलों में से शेख जाहिद,गुलाम मुस्तफा,असफाक शेख,रहमतुल्ला शेख एव जानी बाबू शामिल हैं।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

