धनबाद(NITSA): अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अंतर्गत मैथन के रिक्रिशन क्लब में झामुमो की ओर से किसान मोर्चा का गठन किया गया।सर्वप्रथम दिवंगत दिशाेम गुरु सोरेन के लिए एक मिनट का मौन रखकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया,कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन की अध्यक्षता में किया गया,इस बैठक में झामुमो के जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और झामुमो के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना साह की उपस्थिति में हुई।बैठक में सर्वसम्मति से किसान मोर्चा के एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अध्यक्ष विनोद मरांडी एव सचिव लखींद्र हंसदा को चुना गया,जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुन्ना साह ने बताया कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति के आदेशानुसार किसान मोर्चा का गठन पूरे राज्य के सभी जिले के प्रखंडों में किसान मोर्चा का गठन किया जा रहा ताकि हर प्रखण्ड के किसानों को लाभ मिल सके उसी के तहत आज एग्यारकुण्ड प्रखण्ड में कमेटी का गठन किया गया हैं।वही किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दुलाल चन्द्र बाउरी ने बताया कि जिले भर में दस कमेटी गठन करना हैं और आज छठा कमेटी का गठन हो गया और जल्द ही बचे चार प्रखंडों का कमेटी का गठन कर लिया जायेगा,कमेटी गठन से किसान भाईयो को दुःख दर्द को साझा किया जायेगा किसान के हक और अधिकार के लिए प्रखण्ड,जिला एव झारखंड विधानसभा तक प्रदर्शन किया जायेगा।
NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

