जामताड़ा(JAMTARA):झारखंड की राजधानी रांची में स्थित रिनपास (रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज) अपना शताब्दी समारोह बनाने जा रहा है। इसके सौ वर्षों की लाजवाब सफर यादगार बनेगा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने न्योता स्वीकारा है । इस आशय की जानकारी मंत्री के विधायक प्रतिनिधि अजहरुद्दीन ने ए एन पी को वाट्स एप पर दी है।
यह समारोह 4 सितंबर को कांके स्थित रिनपास परिसर में आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश से नामचीन डॉक्टर, मनोचिकित्सक और विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में नई सोच और नयी पहल को साझा करेंगे।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह आयोजन झारखंड की जनता और मन रोगियों के लिए नई उम्मीद की किरण साबित होगा। उन्होंने रिनपास के 100 साल के गौरवशाली इतिहास को रेखांकित करते हुए कहा कि इस संस्थान ने मानसिक स्वास्थ्य क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति को लेकर चिकित्सा जगत और आम जनता में विशेष उत्साह है। माना जा रहा है कि सीएम का आना इस समारोह को और भी ऐतिहासिक बना देगा।
रिनपास : 100 साल का गौरवशाली सफर
रिनपास की नींव सौ साल पहले रखी गई थी और तब से लेकर आज तक इस संस्थान ने मानसिक रोगियों के उपचार और शोध कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। शताब्दी समारोह के बहाने न केवल इसके सुनहरे इतिहास को याद किया जाएगा बल्कि भविष्य की दिशा भी तय होगी।
यह आयोजन मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं में झारखंड को नई पहचान दिलाने वाला साबित हो सकता है।
NEWSANP के लिए जामताड़ा से आर पी सिंह की रिपोर्ट

