मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ‘जीव दया – गौ सेवा महाअभियान’ का शुभारंभ…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा ‘जीव दया – गौ सेवा महाअभियान’ का शुभारंभ…

झरिया(JHARIA): 1 सितम्बर को मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने “जीव दया – गौ सेवा महाअभियान” का शुभारंभ किया। यह अभियान 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर 2025 तक संचालित होगा। इसके अंतर्गत गौमाता को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाए जाएंगे। मंच का मानना है कि यह छोटा-सा प्रयास न केवल गौमाता की रक्षा करेगा, बल्कि अनेक मानव जीवन भी सुरक्षित करेगा।

सोमवार देर रात दालपट्टी और लक्ष्मीनिया मोड़ पर शाखा सदस्यों ने अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर गौ सेवा करते हुए गौमाता को गुड़ और चोकर खिलाया गया तथा उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाए गए।

इस मौके पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, कार्यक्रम संयोजक मयंक केजरीवाल, संयुक्त सचिव सनी अग्रवाल एवं गौतम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष विवेक लिल्हा, कार्यकारिणी सदस्य विवेक जलूका, वरिष्ठ सदस्य संजय झुनझुनवाला, हितेन शर्मा तथा गौ सेवक अनिल खे़मका उपस्थित थे।

गौ सेवक अनिल खे़मका ने कहा— “गौ सेवा हमारे जीवन और संस्कृति दोनों का आधार है। लंबे समय से मेरी इच्छा थी कि इस तरह का अभियान शुरू हो। आज मारवाड़ी युवा मंच द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल एक सकारात्मक पहल है, बल्कि समाज के लिए अत्यंत उपयोगी भी है। इस प्रयास से निश्चय ही गौमाता सुरक्षित होंगी और अनेक मानव जीवन भी बचेंगे। मैं इस पुनीत कार्य के लिए मंच के सभी सदस्यों को साधुवाद देता हूँ।”

अभियान के प्रथम चरण में 351 रेडियम बेल्ट पहनाए जाएंगे। इस कार्य में सहयोग पूर्व अध्यक्ष रामकुमार अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश केजरीवाल, शाखा कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजीव सावंतिया, दुर्गा सेफ्टी सॉल्यूशंस, संकल्प अग्रवाल एवं भूमि अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया है।

आज यह अभियान धोवाटांड़, धनबाद में संचालित किया जाएगा, जहाँ मंच के सदस्य गौमाता को रेडियम बेल्ट पहनाकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा का संदेश है— “गौ सेवा ही सच्ची सेवा है। गौ रक्षा करेंगे तो संस्कृति और संस्कार दोनों जीवित रहेंगे।”

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *