जिप सदस्य ने जन्मदिन के अवसर पर बांटा कंबल

बाघमारा। ईस्ट बसुरिया के निछानी एक नंबर उत्क्रमित मध्य विद्यालय निछानी के सामने जिला परिषद सदस्य मो. इसराफिल उर्फ लाला ने दर्जनों बच्चों के साथ अपने जन्मदिन के मौके पर केक काट कर व मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया। वहीं मो. इसराफील उर्फ लाला ने गरीब असहाय मजदूरों के बीच में एक हजार कंबल का वितरण किया।

मो. इसराफिल उर्फ लाला ने कहा कि अपने जन्मदिन पर एक हजार असहाय गरीब और मजदूर वर्ग के लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। जनता का आशीर्वाद ही मेरे लिए काफी है। जनता की सेवा के लिए सदैव अपने क्षेत्र में उपलब्ध रहता हूं। मेरा प्रयास रहता है कि जनता के बीच रह कर उनकी समस्या का समाधान करूं। कड़कड़ाती ठंढ को देखते हुए पिछले कुछ दिनो से हजारों लोगों को जो जरूरतमंद हैं उनको कंबल दे रहा हूं।

मौके पर ईस्ट बसुरिया ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, रवि दत्ता, राज सिन्हा, विजय हाड़ी, मानिकचंद बाउरी, कंचन यादव, राजकपूर भुईयाँ उर्फ कोका, रमेश सिंह, दयानंद बाउरी , आदि मौजूद थे.

NEWS ANP के लिए बाघमारा से रिपोर्ट,जितेंद्र कुमार…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *