यह सच है कि ऊंची जातियों … तेल पर अमेरिका के ब्राह्मण वाले नए ‘ज्ञान’ पर क्या बोले कांग्रेस नेता उदित राज?

यह सच है कि ऊंची जातियों … तेल पर अमेरिका के ब्राह्मण वाले नए ‘ज्ञान’ पर क्या बोले कांग्रेस नेता उदित राज?

नई दिल्ली(NEW DELHI): पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता उदित राज ने व्हाइट हाउस के ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारो के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूक्रेन में युद्ध के बावजूद भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने से ‘ब्राह्मणों को फायदा’ हो रहा है।

उदित राज ने X पर लिखा कि वह व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो से पूरी तरह सहमत हैं। उन्होंने कहा कि प्राइवेट भारतीय तेल रिफाइनर ऊंची जाति के हैं, तथाकथित निचली जातियों को तेल रिफाइनर के पद तक पहुंचने में दशकों या सदियां लग सकती हैं। उदित राज ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।

उदित राज ने लिखा, ‘मैं पीटर नवारो से पूरी तरह सहमत हूं। ज्ञात रहे कि पीटर नवरो ट्रंप के सलाहकार हैं। उन्होंने ने कहा रूस से ब्राह्मण सस्ता तेल ख़रीद कर मुनाफा कमा रहें है और इसका फ़ायदा आम जानता को नहीं मिल रहा है । दरअसल, निजी भारतीय तेल शोधक ऊंची जातियों से हैं और तथाकथित निचली जातियों को तेल शोधक बनने में दशकों, शायद सदियों लग जाएंगे। यह सच है कि ऊंची जातियों के कॉर्पोरेट घराने रूस से सस्ता तेल खरीद रहे हैं और शोधन के बाद उसे दूसरे देशों को बेच रहे हैं। भारतीयों को इससे कोई फ़ायदा नहीं हो रहा है।’

वहीं तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष ने ‘ब्राह्मण’ शब्द के इस्तेमाल को समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इसका इस्तेमाल अक्सर सामाजिक या आर्थिक रूप से अभिजात वर्ग को दर्शाने के लिए किया जाता है।

पीटर नवारो ने क्या कहा था?
बता दें कि रूस से तेल की खरीद को लेकर भारत पर एक बार फिर निशाना साधते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि ‘ब्राह्मण’ भारतीय जनता की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं और इसे ‘रोकने’ की जरूरत है। नवारो ने ‘फॉक्स न्यूज संडे’ से एक साक्षात्कार में कहा, ‘देखिए (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी एक महान नेता हैं।’ उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के नेता हैं और उन्हें ‘समझ नहीं आता कि भारतीय नेता किस तरह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ सहयोग कर रहे हैं।’ नवारो ने कहा, ‘तो मैं बस इतना ही कहना चाहूंगा, भारतीय जनता कृपया समझिए कि यहां क्या हो रहा है। आपके पास ब्राह्मण हैं जो भारतीय लोगों की कीमत पर मुनाफाखोरी कर रहे हैं। हमें इसे रोकने की जरूरत है।’

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *